Tuesday, 2 August 2016

लड़का बोला: मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ.

लड़की बोली: पर मैं तुमसे प्यार नहीं करती मैं तुमसे शादी भी नहीं कर सकती तुम बहुत गरीब हो और मेरी जो इच्छा है इसे पूरा नहीं कर पाओगे.

लड़का बोला: मैं कोशिश करूंगा तुम्हारी हर इच्छा पूरी करने की

पर लड़की ने एक ना सुनी और वहां से चली गई

फिर कुछ साल बाद उस लड़की की शादी एक बिजनेसमैन से हो गई उस लड़की की हर इच्छा पूरी होती थी उसका पति बहुत बड़ी फैक्ट्री का मैनेजर था

एक दिन फैक्ट्री में पार्टी थी तो उस में अपनी पत्नी को भी लेकर गया और फिर उसने अपनी पत्नी को अपने बॉस से मिलवाया उसकी पत्नी देख कर हैरान हो गई क्योंकि वह वही लड़का था जिसने उसे प्रपोज किया था

फिर उसके पति ने अपने बॉस के बारे में बताया यही मेरे बॉस है और बताया कि मेरे बॉस 5,000 करोड़ का टर्नओवर हर साल करते हैं मैं भी इनकी तरह बनना चाहता हूं ऐसा उसने अपनी पत्नी से कहा

फिर उस लड़की के पति को उसके एक दोस्त ने बुलाया और लड़की वहीं खड़ी रही उसके बॉस के सामने

लड़की बोली: आप वही हो ना जो मुझसे शादी करना चाहते थे ?

लड़का बोला: हां मैं वही हूं

फिर लड़की बोली: मैंने बहुत बड़ी गलती की जो आप पर विश्वास नहीं किया आई एम सॉरी

फिर लड़का बोला: कोई बात नहीं

फिर लड़की बोली: आपने शादी की ?

फिर लड़का बोला: नहीं अब मेरा कोई शादी करने का इरादा नहीं है

अब लड़की मन ही मन पछतारही थी

Thanks 

No comments:

Post a Comment