Tuesday, 30 August 2016

भिन्डी के फायदे

भिन्डी की सब्जी बनाकर तो हर कोई खाता है लेकिन क्या इसके फायदों से आप वाकिफ है। शायद नहीं आइए हम आपको बताते है इससे होने वाले अनेक फायदे।

1. कोलन कैंसर - कोलन कैंसर को दूर करने में भिंडी बहुत फायदेमंद होती है। यह आंतों में मौजूद विषैले तत्‍वों को दूर करने का काम करती है। इससे आंतें पहले से बेहतर तरीके से काम करती हैं और उनके काम करने की क्षमता बढ़ जाती है। इससे कोलन कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

2. डायबिटीज - भिंडी में मौजूद यूगेनॉल डायबिटीज से बचाने में मदद करता है। यह फाइबर रक्‍त में शर्करा के स्‍तर को नियंत्रित करने का काम करता है। यह अंडकोशों में शर्करा के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा कर डायबिटीज को दूर रखने अथवा नियंत्रित करने का काम करता है।

3. कब्‍ज - भिंडी कब्‍ज को भी दूर करती है। यह डायटरी फाइबर का सबसे अच्‍छा स्रोत मानी जाती है, जो हमारी पाचन क्रिया के लिए काफी लाभकारी होती है। यह घुलनशील फाइबर शरीर में मौजूद पानी में घुल जाते हैं, जिससे हमारी पाचन क्रिया दुरुस्‍त हो जाती है ।

4. अनीमिया से बचाये - भिंडी में मौजूद आयरन तत्‍व हमारे शरीर के लिए काफी लाभकारी होते हैं। यह रक्‍त में हीमोग्‍लोबिन का निर्माण करते हैं, जिससे आप अनीमिया से बचे रहते हैं। इसके साथ ही भिंडी में मौजूद विटामिन के रक्‍त स्राव को रोकने में मदद करता है, जिससे किसी विकट परिस्थिति में शरीर से रक्‍तस्राव बहुत कम होता है।

5. वजन रखे काबू - जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए भिंडी में मौजूद फाइबर से अच्‍छा और कोई उपाय नहीं है। भिंडी में कैलोरी की मात्रा बिलकुल भी नहीं होती , इसलिए यह वजन कम करने का अच्‍छा उपाय माना जाता है।

6. दिल के लिए लाभकारी - भिंडी में मौजूद घुलनशील फाइबर रक्‍त में कोलेस्‍ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद करता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा काफी कम हो जाता है। भिंडी उच्‍च कोलेस्‍ट्रॉल को काबू करने का कारगर उपाय है। इसमें मौजूद पैक्‍टिन उच्‍च कोलेस्‍ट्रोल को काबू करने में मदद करता है।

7. बालों के‍ लिए फायदेमंद - अगर आप बालों को लंबे समय तक काला और घना बनाये रखना चाहते हैं, तो भिंडी इसमें आपकी मदद कर सकती है। साथ ही यह बालों की रूसी को भी दूर रखती है। बाउंसी हेयर पाने के लिए भिंडी के छोटे-छोटे टुकड़े काटें और उसमें आधा नींबू निचोड़ लें। इसे सिर धोने में इस्‍तेमाल करें। इससे आपके बालों को काफी फायदा होगा। जानकार तो यह भी मानते हैं कि भिंडी से सिर धोने पर जुएं भी नहीं होतीं। पतराम बसेवाल

BMW & TATA NANO

दो जिगरी दोस्त थे उनमें से 1के पास एक BMW कार होती है और दूसरे के पास TATA NANO......

एक बार रात को नैनो वाला दोस्त BMW वाले दोस्त को फ़ोन करता है और कहता है कि यार मेरी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया है! तू आ जा और मेरी कार को अपनी कार से बाँध करके पेट्रोल पंप तक मुझे पहुँचा दे. ........

BMW वाला दोस्त आता है और NANO कार को बाँध कर कहता है "अगर तुझे लगे मैं तेज़ चल रहा हूँ तो पीछे से डिपर दे देना, ताकि में धीमे हो जाऊँ ....."

चलते-चलते थोड़ी देर बाद BMW की साइड से तेज रफ़्तार में Audi निकलती है, तो BMW वाला चिढ़ जाता है व भूल जाता है कि वो NANO को बाँध कर चल रहा है .......
बस फिर क्या था,
BMW और Audi दोनों में जबर्दस्त रेस लग जाती है। स्पीड २००+ चली जाती है और दोनों पुलिस बेरिकेट्स तोड़ कर निकल जाते हैं........

तो पुलिस का सिपाही अपने ऑफ़िसर को फ़ोन करता है और घटना की जानकारी देता है।
तो ऑफिसर पूछता है- गाड़ी कौन कौन सी है?
सिपाही कहता है- "सर, गाड़ियाँ तो दो रेस कर रही हैं, BMW और Audi......

पर वो छोड़ो सर,
हैरान तो मैं इस बात से हूँ कि रेस BMW और Audi की हो रही है, पर एक नैनो वाला पीछे से दोनों को ओवर टेकिंग के लिए डिपर पे डिपर मारे जा रहा... है .......!!!!!

Thursday, 4 August 2016

किसान

ये कहानी
हर मध्यम व छोटे वर्ग किसान की है.
….
कहते हैं..
इन्सान सपना देखता है
तो वो ज़रूर पूरा होता है.

मगर
किसान के सपने
कभी पूरे नहीं होते
बड़े अरमान और कड़ी मेहनत से फसल तैयार करता है और जब तैयार हुई फसल को बेचने मंडी जाता है.

बड़ा खुश होते हुए जाता है.

बच्चों से कहता है
आज तुम्हारे लिये नये कपड़े लाऊंगा फल और मिठाई भी लाऊंगा,

पत्नी से कहता है..
तुम्हारी साड़ी भी कितनी पुरानी हो गई है फटने भी लगी है आज एक साड़ी नई लेता आऊंगा.

पत्नी:–"अरे नही जी..!"
"ये तो अभी ठीक है..!"
"आप तो अपने लिये
जूते ही लेते आना कितने पुराने हो गये हैं और फट भी तो गये हैं..!"

जब
किसान मंडी पहुँचता है .

ये उसकी मजबूरी है
वो अपने माल की कीमत खुद नहीं लगा पाता.

व्यापारी
उसके माल की कीमत
अपने हिसाब से तय करते हैं.

एक
साबुन की टिकिया पर भी उसकी कीमत लिखी होती है.

एक
माचिस की डिब्बी पर भी उसकी कीमत लिखी होती है.

लेकिन किसान
अपने माल की कीमत खु़द नहीं कर पाता .

खैर..
माल बिक जाता है,
लेकिन कीमत
उसकी सोच अनुरूप नहीं मिल पाती.

माल तौलाई के बाद
जब पेमेन्ट मिलता है.

वो सोचता है
इसमें से दवाई वाले को देना है, खाद वाले को देना है, मज़दूर को देना है ,

अरे हाँ,
बिजली का बिल
भी तो जमा करना है.

सारा हिसाब
लगाने के बाद कुछ बचता ही नहीं.

वो मायूस हो
घर लौट आता है
बच्चे उसे बाहर ही इन्तज़ार करते हुए मिल जाते हैं.

"पिताजी..! पिताजी..!" कहते हुये उससे लिपट जाते हैं और पूछते हैं:-
"हमारे नये कपडे़ नहीं ला़ये..?"

पिता:–"वो क्या है बेटा..,
कि बाजार में अच्छे कपडे़ मिले ही नहीं,
दुकानदार कह रहा था
इस बार दिवाली पर अच्छे कपडे़ आयेंगे तब ले लेंगे..!"

पत्नी समझ जाती है, फसल
कम भाव में बिकी है,
वो बच्चों को समझा कर बाहर भेज देती है.

पति:–"अरे हाँ..!"
"तुम्हारी साड़ी भी नहीं ला पाया..!"

पत्नी:–"कोई बात नहीं जी, हम बाद में ले लेंगे लेकिन आप अपने जूते तो ले आते..!"

पति:– "अरे वो तो मैं भूल ही गया..!"

पत्नी भी पति के साथ सालों से है पति का मायूस चेहरा और बात करने के तरीके से ही उसकी परेशानी समझ जाती है
लेकिन फिर भी पति को दिलासा देती है .

और अपनी नम आँखों को साड़ी के पल्लू से छिपाती रसोई की ओर चली जाती है.

फिर अगले दिन
सुबह पूरा परिवार एक नयी उम्मीद ,
एक नई आशा एक नये सपने के साथ नई फसल की तैयारी के लिये जुट जाता है.
….

ये कहानी
हर छोटे और मध्यम किसान की ज़िन्दगी में हर साल दोहराई जाती है
…..

हम ये नहीं कहते
कि हर बार फसल के
सही दाम नहीं मिलते,

लेकिन
जब भी कभी दाम बढ़ें, मीडिया वाले कैमरा ले के मंडी पहुच जाते हैं और खबर को दिन में दस दस बार दिखाते हैं.

कैमरे के सामने शहरी महिलायें हाथ में बास्केट ले कर अपना मेकअप ठीक करती मुस्कराती हुई कहती हैं..
सब्जी के दाम बहुत बढ़ गये हैं हमारी रसोई का बजट ही बिगड़ गया.
………

कभी अपने बास्केट को कोने में रख कर किसी खेत में जा कर किसान की हालत तो देखिये.

वो किस तरह
फसल को पानी देता है.

१५ लीटर दवाई से भरी हुई टंकी पीठ पर लाद कर छिङ़काव करता है,

२० किलो खाद की
तगाड़ी उठा कर खेतों में घूम-घूम कर फसल को खाद देता है.

अघोषित बिजली कटौती के चलते रात-रात भर बिजली चालू होने के इन्तज़ार में जागता है.

चिलचिलाती धूप में
सिर का पसीना पैर तक बहाता है.

ज़हरीले जन्तुओं 🦂🐍🐉
का डर होते भी
खेतों में नंगे पैर घूमता है.
……

जिस दिन
ये वास्तविकता
आप अपनी आँखों से
देख लेंगे, उस दिन आपके
किचन में रखी हुई सब्ज़ी, प्याज़, गेहूँ, चावल, दाल, फल, मसाले, दूध
सब सस्ते लगने लगेंगे.
Please Send to your all groups

Santa

एक बार Santa  अपनी ससुराल गया !
उसे भूख भी बहुत तेज लगी थी, और खाता भी कुछ ज्यादा ही था !
😛😛😁😁😛😛
अब सास लगी रोटी बनाने !
आटा एक बार गूंथा, दो बार गूंथा, तीसरी बार भी गूंथ लिया !😁😛😛
सास रोटी बनाते बनाते परेशान हो गई !
घर की चौखट पर एक कुत्ता भी बैठा था,
इस इंतज़ार में कि, उसे भी रोटी मिले !
अब Santa  ने खाना खाकर डकार मारी,
कुत्ते की तरफ देखा और बोला :-- ओह, कुत्ता तो रह गया !😛😛😁😛😛
अब सास के सब्र का बाँध टूट गया,
और वो बोली :-- अब इसे भी खा ले !😜😜😛😛😛😛😛😛😛😛💥

दामाद का प्यार

दामाद का प्यार!

एक बार एक सास अपने 3 दामादों का प्यार देखने के लिए दरिया में कूद गयी
तो एक दामाद ने बचा लिया।
सास ने उसे कार तोहफे में दे दी।

अगले दिन फिर कूद गयी तो दूसरे दामाद ने बचा लिया उसे मोटरसाइकिल मिली।

फिर तीसरे दिन सास दोबारा कूदी तो तीसरे दामाद ने सोचा कि अब तो साइकिल ही मिलेगी

तो उसने सास को नही बचाया, सास मर गयी लेकिन फिर भी दामाद को मर्सिडीज़ मिली।
कैसे?

.
.
.
.
.
.
.
ससुर ने दी।
😛

सच्ची पर कड़वी बात

🌹 सच्ची पर कड़वी बात .....✏

👉📷 आजकल लिखा होता है,आप कैमरे की नज़र में है l यह पढते ही व्यक्ति होशियार हो जाता है, और ग़लत काम करने से परहेज़ करता है। जबकि ये इंसान द्वारा बनाया एक उपकरण मात्र है। हम भूल जाते है कि हम हर समय परमात्मा की नज़र में हैं, और वहाँ की नज़र न ख़राब होती है, न बंद होती है, न किसी के नियंत्रण मे होती है, यानी बचने का कोई तरीका  नहीं है। ध्यान रहे आप हमेशा परमात्मा की नज़र में है ।। 📷👈
            🍁 सु-प्रभात- मीठा-सा......🍁
😶😷😞😒😍😛😜😝😋😗😙😘😚😎

Selfe crazy

Selfe crazy

पप्पू : पंजाब एक्सप्रेस कब आएगी ?
टीटी : पांच बजे |

पप्पू : लोकल ?
टीटी : नौ बजे |

पप्पू : मालगाडी ?
टीटी : एक बजे, पर आपको जाना कहां है?

पप्पू : कहीं नहीं,बस पटरी पर Selfi लेनी  थी !😜😜😜😜